Search

 
 
 

चक्रधरपुर : विधायक जगत मांझी बने टीएसी के सदस्य, सीएम के प्रति जताया आभार

 
Shambhu Kumar Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले की मनोहरपुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए जगत माझी जनजातीय सलाहकार परिषद (टीएसी) के सदस्य बनाये गये हैं. परिषद में कुल 19 सदस्य चुने गये हैं, जिनमें पश्चिमी सिंहभूम जिले से जगत माझी व जगन्नाथपुर से कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकू को शामिल किया गया है. उल्लेखनीय है कि टीएसी को आदिवासियों की मिनी विधानसभा भी कहा जाता है. परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बनाए गए हैं. परिषद राज्य में अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और उनसे संबंधित मुद्दों पर निर्णय लेती है. नवगठित टीएसी में पदेन उपाध्यक्ष विभागीय मंत्री चमरा लिंडा बनाए गए हैं. कमेटी में विभिन्न दलों के विधायकों को शामिल किया गया है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भी बतौर सदस्य शामिल हैं. गौरतलब है कि विधायक जगत माझी को कुछ दिनों पहले झारखंड विधानसभा की लोक-लेखा समिति का भी सदस्य बनाया गया है. टीएसी के सदस्य बनाये गये जाने पर विधायक जगत मांझी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा बतौर सदस्य अनुसूचित जनजातियों के कल्याण से संबंधित मामलों में सरकार को उचित सलाह देंगे, ताकि अनुसूचित जनजातियों का विकास हो और उनके हित में योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा सके. यह भी पढ़ें : भोजपुर:">https://lagatar.in/truck-hits-auto-4-people-of-same-family-die/">भोजपुर:

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही