Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : हादुर से रेहड़ा के बीच पुल निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत शुक्रवार को भरनिया पंचायत के टोकलो स्कूल से हादुर से रेहड़ा गांव के बीच नदी पर पुल निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया. शिलान्यास विधायक सुखराम उरांव ने किया. समारोह में विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में तेजी से विकास हो रहा है. क्षेत्र में और भी नए पुल का निर्माण कराया जाएगा. कई की स्वीकृति भी हो चुकी है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क का भी निर्माण होगा. इससे ग्रामीणों को लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें : ‘सिटाडेल’">https://lagatar.in/citadel-becomes-the-second-most-watched-web-series-worldwide-priyanka-chopras-fans-are-happy/">‘सिटाडेल’

बनी दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज, प्रियंका चोपड़ा के फैंस हुए खुश
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने कहा कि क्षेत्र में पुल निर्माण की आवश्यकता थी. पुल का निर्माण होने से कई गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिलेगा. सांसद प्रतिनिधि प्रीतम बांकिरा ने कहा कि इस पुल का निर्माण की बहुत ही आवश्यकता थी. पुल के निर्माण होने से विभिन्न पंचायत के दर्जनों गांव जुड़ेंगे. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री सदस्य विजय सिंह सामड, सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधि प्रीतम बांकिरा, विभाग के सहायक अभियंता राम भगत, कनीय अभियंता अब्दुल अनीस, बसंत कुजूर के अलावे स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही