Search

 
 
 

चक्रधरपुर : विधायक ने हिजिया के छऊ कलाकारों को उपलब्ध कराया सामान

 
Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम हिजिया के ऊपर टोली और नीचे टोली के छऊ नृत्य कलाकारों को विधायक सुखराम उरांव ने मुकुट, मुखौटे एवं पोशाक सेट प्रदान किया. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम हिजिया में 25 जून को छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा. इस छऊ नृत्य समारोह में मुख्य अतिथिके रुप में विधायक सुखराम उरांव शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sexual-abuse-on-the-pretext-of-marriage-in-burmaine/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में शादी का झांसा देकर यौन शोषण

विधायक से की थी छऊ सामान उपलब्ध कराने की मांग

ज्ञात हो कि दोनों टोला के ग्रामीणों ने विधायक से उनके बनमालीपुर स्थित आवास आकार छऊ नृत्य के लिए मुकुट, मुखौटे एवं पोशाक सेट उपलब्ध कराने को लेकर निवेदन किया था. साथ ही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण पत्र भी दिया था. इसके बाद गुरुवार को विधायक ने छऊ कलाकारों को सारे साजो-सामान उपलब्ध कराया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sanjay-gandhi-remembered-on-his-death-anniversary-congressmen-paid-tribute/">चाईबासा

: पुण्यतिथि पर याद किए गए संजय गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

मौके पर ये लोग थे उपस्थित

छऊ नृत्य के सामान उपलब्ध कराने के दौरान विधायक प्रतिनिधि जगन्नाथ प्रधान, झामुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, जिला सह सचिव प्रदीप महतो, छऊ नृत्य कलाकार सह  ग्रामीण चुमरू मेलगांडी, सांगी मेलगांडी, सीनू मेलगांडी, दियुरी अंगरिया, सरजोम जारिका,श्रीराम खंडाईत, तुरी अंगरिया, सालुका जरिका, मुंशी अंगरिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही