Search

 
 
 

Chakradharpur : विधायक सुखराम कर रहे दिग्भ्रमित - पूर्व विधायक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. साथ ही मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है. इसे विधायक सुखराम उरांव बंद करें. यह बातें चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहीं. एक दिन पूर्व रविवार को विधायक सुखराम उरांव व अन्य झामुमो नेताओं द्वारा किए गए प्रेस वार्ता को लेकर सोमवार को भाजपा की ओर से भलियाकुदर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि जिस शिकायत को लेकर विधायक सुखराम उरांव परेशान हैं, वह शिकायत केवल संबंधित विभाग के अधिकारी से की गई है, ताकि टेंडर में की गयी अनियमितता पर कार्रवाई हो सके. उन्होंने ना तो ईडी से जांच कराने की मांग की है और ना ही सीबीआई से कोई कार्रवाई की मांग की है. सामड ने कहा की उनके कार्यकाल में 16 पुल-पुलिया का निर्माण हुआ है, लेकिन विधायक सुखराम उरांव ने इन आंकड़ा को भी घटाकर पेश किया. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-accused-of-tatiba-robbery-is-demanding-money-by-calling-from-stolen-mobile/">Kiriburu

: टाटीबा लूटकांड का आरोपी लूट के मोबाइल से फोन कर मांग रहा पैसे

विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी

मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने कहा कि लोकसभा का चुनाव अलग है और विधानसभा का चुनाव अलग है. झामुमो इस गुमान में ना रहे की लोकसभा चुनाव की तरह जनता विधानसभा चुनाव में भी उन्हें वोट करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन बंगलादेशी घुसपैठियों पर नरम रुख अपनाये हुए हैं. इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मालती गिलुआ ने कहा की सांसद लक्ष्मण गिलुवा के कार्यकाल में कई विकास कार्य हुए हैं. चक्रधरपुर रेलवे ओवर ब्रिज समेत अन्य जगहों पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण के साथ-साथ चक्रधरपुर झाझरा टोकलो मुख्य सड़क का निर्माण भी हुआ है. आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी. इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने भी संबोधित करते हुए झामुमो कांग्रेस गठबंधन वाले राज्य सरकार पर निशाना साधा. इस मौके पर अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही