Search

 
 
 

Chakradharpur : विधायक सुखराम उरांव ने कंसरा में पांच योजनाओं का किया शिलान्यास

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के बंदगांव प्रखंड की कंसरा में मंगलवार को विधायक सुखराम उरांव ने विधायक निधि की पांच योजनाओं का शिलान्यास किया. जिसके तहत कंसरा नदी में स्नान घाट, तेंदा गांव से लेकर मुख्य सड़क तक पुलिया, जोंकों में 400 फीट पीसीसी सड़क, नकटी गांव में 400 फीट पीसीसी सड़क के लिए विधायक ने पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया. मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा का प्रत्येक जरुरतमंद गांव का विकास किया जा रहा है. सभी लोगों को सरकारी योजना का लाभ देने एवं गांव की सड़कों को मुख्य सड़क में जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. आने वाले समय में सभी विकास कार्य लोगों को दिखेगा. इस मौके पर झामुमो जिला सचिव सोनाराम देवगम, झामुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, पिरु हेम्ब्रम, प्रमुख पीटर घनश्याम तियू, अरूप चटर्जी , बाबूराम बानरा, शिवशंकर महतो, पहलवान महतो, पंकज महतो , सुनील लागुरी, सुबास कालन्दी, राजेश नायक समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-common-public-is-troubled-due-to-stoppage-of-door-to-door-garbage-collection-satish-sharma/">Adityapur

: घर घर कचरा उठाव बंद होने से आम जनता त्रस्त : सतीश शर्मा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही