Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : दंदासाई में हरि संकीर्तन में शामिल हुए विधायक सुखराम उरांव

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के दंदासाई में शुक्रवार से शुरू हुए हरि संकीर्तन में शनिवार को चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव शामिल हुए. सुखराम उरांव ने भगवान राधा गोविंद की प्रतिमा के समक्ष माथा टेका. उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की. मौके पर उन्होंने कहा कि हरि कीर्तन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो जाता है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सभी जगह हरि संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. संकीर्तन के दौरान लोग एकजुट होकर भजन का आनंद उठाते हैं. मौके पर कमेटी के सदस्य कमल कृष्ण दास, दुखु रवानी, राजेश शुक्ला, गोल्डी सिंह, अरुण साव, कबीर पाण्डेय, नकुल रवानी, गोनू जैसवाल, मधु रवानी, सुधीर पाल, मनोज रवानी, रवि पाण्डेय, भरत सिंह, प्रमेन्द्र चौहान, गौतम पाल के साथ कमेटी के सदस्य एवं वार्डवासि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-jan-raksha-sangharsh-samiti-celebrated-the-birth-anniversary-of-lord-gautam-buddha-in-thesapid-village/">चक्रधरपुर

: ठेसापीढ़ गांव में जन रक्षा संघर्ष समिति ने भगवान गौतम बुद्ध की मनाई जयंती
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही