Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मनरेगाकर्मियों ने मंत्री जोबा माझी से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मनरेगाकर्मियों ने सेवा नियमित करने व अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को मंत्री जोबा माझी से मुलाकात की. पश्चिमी सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत मनरेगाकर्मियों ने झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री जोबा माझी के आवास पर मुलाकात की. इस दौरान मनरेगाकर्मियों ने मंत्री जोबा माझी को समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि मनरेगाकर्मी पिछले कई वर्षों से सेवा देते आ रहे हैं. लेकिन अब तक मनरेगाकर्मियों को नियमित नहीं किया गया है. वहीं अधिकांश ऐसे मनरेगाकर्मी भी है जिनके पास दूसरे जगह काम करने के लिए उम्र सीमा नहीं बची है. इसे देखते हुए मनरेगाकर्मियों को नियमित किया जाए. इसे भी पढ़ें : कैंब्रियन">https://lagatar.in/several-programs-organized-under-sanskrit-week-at-cambrian-public-school/">कैंब्रियन

पब्लिक स्कूल में संस्कृत सप्ताह के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन

मंत्री ने मनरेगाकर्मियों को दिया सीएम से बात करने का दिया आश्वासन

इस दौरान मनरेगाकर्मियों ने मंत्री जोबा माझी को मांग पत्र भी सौंपा. जिसमें ग्रेच्यूटी, सेवानिवृत, दुर्घटना लाभ एवं चिकित्सा लाभ का प्रावधान करने की मांग की. इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा यथा जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, मृत मनरेगा कर्मियों के आश्रितों को मुआवजा एवं अनुकंपा पर नौकरी का प्रावधान करने, बर्खास्तगी पर रोक लगाने, सरकारी नियुक्तियों में आरक्षण, उम्र सीमा में सेवा काल की अवधि के बराबर छूट का प्रावधान करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं. मंत्री जोबा माझी ने मनरेगाकर्मियों को आश्वासन देते हुए कहा कि इसे लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री (सीएम) हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगी और मनरेगा कर्मियों की मांगों से उन्हेंं अवगत कराएंगी. मौके पर पश्चिमी सिंहभूम मनरेगा संघ के जिलाध्यक्ष शंभू गोप, सचिव पुरुषोत्तम गोप के अलावे पश्चिमी सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखंडों में मनरेगा के अधीन कार्यरत बीपीओ, जेई, एई व रोजगार सेवक शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही