Search

 
 
 

Chakradharpur : दंदासाई में डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मून स्टार बना विजेता

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के वार्ड संख्या पांच दंदासाई स्थित राजाबगान में स्व. राजन सिंह मेमोरियल के तत्वावधान में संग्राम क्लब ने दो दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया था. इसका समापन रविवार को हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल मैच दंदासाई की बेवड़ा 11 व वार्ड संख्या 10 की मून स्टार क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इसमें मून स्टार की टीम विजेता बनी. इससे पहले शनिवार की रात प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था. इसमें मुख्य रुप से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मालती गिलुवा, गिरीराज सेना के संरक्षक स्व. कमलदेव गिरि के बड़े भाई उमाशंकर गिरि, भाजपा नेत्री विमला प्रसाद उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-congress-burnt-the-effigy-of-the-union-education-minister-and-demanded-his-dismissal/">Chaibasa

: कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर बर्खास्तगी की मांग की

प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने लिया हिस्सा

मौके पर अतिथियों ने स्व. कमलदेव गिरि, पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मण गिलुवा, स्व. राजन सिंह की तस्वीर के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर व फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें शामिल हुईं. वहीं रविवार शाम प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथि समाजसेवी विक्रम सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार दिया. मौके पर आयोजन समिति के बैजू रवानी, राकेश जयसवाल समेत अन्य सदस्य व खेलप्रेमी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही