Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बाइका गांव में मां-बेटे को कुत्ते ने काट कर किया जख्मी

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सोनुवा प्रखंड की बाइका गांव की माधुरी अंगरिया व बेटा जीवन अंगरिया को एक कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया. बताया जाता है की बाइका गांव की माधुरी अंगरिया शनिवार को घर के बाहर दातुन से मुंह धो रही थी. इसी दौरान एक काले रंग का कुत्ता बाएं हाथ में काट लिया. यह देख बेटा जीवन अंगरिया मां को बचाने गया तो कुत्ते ने बेटे को भी काट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद दोनों घायल मां-बेटे को परिजनों ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. इसे भी पढ़ें : गिरफ्तारी">https://lagatar.in/cm-is-not-going-to-ed-office-due-to-fear-of-arrest-this-fear-is-good-babulal/">गिरफ्तारी

के डर से ईडी ऑफिस नहीं जा रहे CM, ये डर अच्छा है : बाबूलाल 
वहां दोनों का इलाज किया गया. इधर चक्रधरपुर में भी कुत्तों का आतंक बढ़ा हुआ है. चक्रधरपुर के थाना रोड में एक कुत्ते ने दो दिनों के भीतर लगभग एक दर्जन लोगों को काट कर घायल कर दिया. इससे लोग परेशान हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार एक कुत्ता थाना रोड के आसपास पिछले दो दिनों से घूम रहा है, जो लगभग एक दर्जन लोगों को काट चुका है. वहीं इसे लेकर चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने भी शहर के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही