Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : मौसीबाड़ी से अपने धाम लौटे भगवान जगन्नाथ, झूमे श्रद्धालु

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : विवेकनगर स्थित मौसीबाड़ी से भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के श्री मंदिर पहुंचे. महाप्रभु जगन्नाथ, भैया बलभद्र एवं बहन सुभद्रा नौ दिनों तक अपने मौसीबाड़ी में रहने के बाद बुधवार को गुवा बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे. इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा. मौसीबाड़ी में सुबह से ही पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ था. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mahaprabhu-jagannath-left-for-shrimandir-from-mousibadi-crowd-gathered/">चक्रधरपुर

: मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर के लिए रवाना हुए महाप्रभु जगन्नाथ, उमड़ी भीड़

दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ा

गुवा सेल माइंस मुख्य महाप्रबंधक बिपिन कुमार गिरी ने मुख्य सेवक के रूप में रथ के चारों ओर झाड़ू लगाकर छेरा पोंहरा की रस्म अदा की. जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ को रस्से से खींचते हुए श्री मंदिर तक पहुंचाया. रथ में विराजमान प्रभु के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. लोग भजन कीर्तन का आनंद लेते नजर आए. वहीं गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव की अगुवाई में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही