Search

 
 
 

चक्रधरपुर : हड़ताली डॉक्टरों का आंदोलन समाप्त, शनिवार से खुलेगा ओपीडी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जमशेदपुर की एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश उरांव के साथ मारपीट किये जाने व दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार किया. इसे लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल का ओपीडी बंद रहा. इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई मरीज बिना स्वास्थ्य जांच कराए बगैर ही वापस लौट गए. हालांकि अस्पताल में इमरजेंसी सेवा चालू रही. अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) व झासा के आह्वान पर ही पूरे राज्यभर के डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार किया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/religious-trust-boards-office-will-not-be-allowed-to-be-opened-in-ranchis-sankat-mochan-temple-mahant/">रांची

के संकट मोचन मंदिर में नहीं खोलने देंगे धार्मिक न्यास बोर्ड का कार्यालय : महंथ

तीन बजे तक चलता है ओपीडी

इधर इस संबंध में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि उन्हें हड़ताल खत्म होने की सूचना लगभग 2 बजे प्राप्त हुए और ओपीडी 3 बजे तक ही चलता है इसलिए शनिवार से अस्पताल का ओपीडी सामान्य रूप से चलेगा. हालांकि अस्पताल में हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवा चालू रही, डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार के कारण ओपीडी बंद रखा गया था. इमरजेंसी सेवा में एक डॉक्टर मरीजों की इलाज कर रहे थे. वहीं डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार के कारण अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों के साथ-साथ अस्पताल में इलाजरत मरीजों को भी परेशानियां उठानी पड़ी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही