Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : वन विश्रामागार में सांसद गीता कोड़ा जन समस्याओं से हुई अवगत

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा गुरुवार को एकदिवसीय दौरे पर चक्रधरपुर पहुंची. चक्रधरपुर पहुंचने पर उन्होंने वन विश्रामागार में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की समस्याओं को सुना. इस दौरान लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं से सांसद गीता कोड़ा को अवगत कराया. सभी की समस्याओं को सुनने के पश्चात गीता कोड़ा ने आश्वस्त किया कि समस्याओं का समाधान अविलंब किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सबकी समस्याओं का समाधान करेंगे. इस दौरान पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबर राय चौधरी, यूथ कांग्रेसी के रांची ग्रामीण प्रभारी सौरभ अग्रवाल, नेता चुन्नू रहमान, पूर्व मुखिया पोंडेराम सामड़, विजय सामड़, अमन महतो, कमल राम, अमित मुखी, हरिश अंगरिया, सन्नी राॅबर्ट अंथोनी सहित अन्य आम जनता व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-painter-worker-dies-after-falling-from-dnyaneshwari-train/">मनोहरपुर

: ज्ञानेश्वरी ट्रेन से गिरकर पेंट्रिकार कर्मी की मौत

आदिवासी ब्वॉयज हॉस्टल का किया निरीक्षण

[caption id="attachment_614489" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/CKP-Geeta-Koda-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आदिवासी बॉयज हॉस्टल के दौरान छात्रों की समस्या सुनती सांसद गीता कोड़ा.[/caption] अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सांसद गीता कोड़ा ने चक्रधरपुर के आदिवासी ब्वॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया. इस दौरान छात्रों ने होने वाले असुविधा के बारे में बताया. बच्चों ने बताया कि वर्तमान में हॉस्टल में लगभग 70 से ज्यादा छात्र रह रहे हैं और उनके लिए कोई रसोईया की भी व्यवस्था नहीं है. छात्र खुद ही खाना बनाकर खाते हैं. ऐसे में छात्रों को पठन-पाठन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यार्थियों की बात को सुनने के बाद सांसद श्रीमती कोड़ा ने फोन पर ही जिले के उपायुक्त व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को नवनिर्माण हॉस्टल का एक सप्ताह के अंदर छात्रों को सुपुर्द करने का निर्देश दिया, ताकि हॉस्टल में रह रहे सभी छात्रों को हॉस्टल की सुविधा प्राप्त हो सके. इसे भी पढ़ें : चमेली">https://lagatar.in/youth-drowned-in-chameli-waterfall-observers-requested-deo-to-get-remuneration/">चमेली

झरना में डूबा युवक, वीक्षकों ने डीईओ से पारिश्रमिक दिलाने की लगाई गुहार

पुराना छात्रावास के जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण

उन्होंने पुराना छात्रावास के जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया. इस दौरान पाया गया कि ठेकेदार द्वारा काम में काफी कोताही बरती जा रही है. सिर्फ लीपापोती कर कार्य को पूर्ण करने की जल्दबाजी दिखाई जा रही है. सांसद ने फोन पर ही संवेदक को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि जीर्णोद्धार कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य विजय सामड़, युवा नगर अध्यक्ष अमन महतो, युवा कांग्रेस जिला उपकोषाध्यक्ष हरिश अंगरिया, सन्नी राॅबर्ट अंथोनी, पूर्व विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष शत्रुघ्न मुंडा, छात्र संघ के प्रतिनिधि राजकिशोर मुंडा, महेश मुंडा, पोतु मुंडा सहित अन्य छात्र प्रतिनिधि व हॉस्टल के छात्र मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही