Search

 
 
 

चक्रधरपुर : आदिवासी बालक छात्रावास का सांसद गीता कोड़ा ने किया उद्घाटन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सोनुवा मुख्य मार्ग स्थित डीएमएफटी फंड से बने आदिवासी बालक छात्रावास का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद गीता कोड़ा, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम उपस्थित थे. सभी अतिथियों ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर 50 बेड वाले नए छात्रावास का उद्घाटन किया. इसके उपरांत सांसद गीता कोड़ा ने भवन के कमरों का आवलोकन किया. कमरों के दरवाजे में दीमक लगा देख उन्होंने उसे तुरंत ठीक करने का निर्देश संवेदक को दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-allegations-against-minister-banna-are-not-political-but-social-and-criminal-saryu-rai/">जमशेदपुर

: मंत्री बन्ना पर लगे आरोप राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक व आपराधिक- सरयू राय

सड़क का भी सांसद ने किया शिलान्यास

इस अवसर पर मौजूद आदिवासी बालिका छात्रावास और आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया. छात्राओं की समस्याओं को सुनने के बाद सांसद गीता कोड़ा ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस अवसर पर हतनातोड़ांग पंचायत के ढीपासाई में बनने वाली सड़क का भी सांसद ने शिलान्यास किया. मौके पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंबरराय चौधरी, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम बांकिरा, बीस 20 सूत्री सदस्य सह कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही