Search

 
 
 

Chakradharpur : कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा पंडाल का सांसद ने किया उद्घाटन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के कपड़ा पट्टी स्थित श्री श्री कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा समिति पंडाल का बुधवार की रात सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर उद्घाटन किया. उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में माथा टेका और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. इससे पूर्व सांसद के पहुंचने पर पूजा समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया. इस अवसर पर सांसद ने पूजा समिति की स्मारिका का विमोचन किया. सांसद जोबा माझी 1974 में स्थापित श्री श्री कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा समिति की संरक्षक हैं. पंडाल उद्घाटन के बाद सांसद जोबा माझी ने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. पूजा पंडाल उद्घाटन के मौके पर समिति के अध्यक्ष सह झामुमो के युवा नेता जगत माझी, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, संतोष मिश्रा, सचिव डा. शिवपूजन सिंह, सह सचिव मनोज भंसाली, प्रो. विकास कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव राम प्रकाश साह, प्रो. डा. रामनाथ प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष अमर साव, मनोज भगेरिया, महेश साव, शिव कुमार दीक्षित, तापस कुमार दे, प्रदीप अग्रवाल, मनोज भंसाली, राहुल सिंह, सुभाष तिवारी, हरि राम शर्मा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-mla-inaugurated-durga-puja-pandal/">Baharagoda

: दुर्गा पूजा पंडाल का विधायक ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही