Search

 
 
 

चक्रधरपुर : झामुमो कार्यकर्ता की सांसद जोबा ने की आर्थिक मदद

 
Chakradharpur : बंदगांव प्रखंड के लाण्डुपोदा पंचायत अंतर्गत ग्राम मटकमबेड़ा के झामुमो कार्यकर्ता मंगल कांडेयांग के परिवार को सिंहभूम की नव निर्वाचित सांसद जोबा माझी ने आर्थिक सहयोग किया है. मंगल कांडेयांग, पिता मधु कांडेयांग पिछले दिनों नये बैलों को बैल गाड़ी में  जुताई का अभ्यास कर रहे थे. इस क्रम में वह बैलगाड़ी की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गए. वे अंदरुनी रूप से जख्मी हो गए हैं. उनका इलाज यहां अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता सह बंदगांव प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दोड़ाय जोंको ने इसकी जानकारी नव निर्वाचित सांसद को दी. इसके बाद सांसद की ओर से पीड़ित एवं उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दी गई. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seven-day-summer-camp-started-in-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में सात दिवसीय समर कैम्प आरंभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही