Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सांसद ने सड़क व गार्डवाल निर्माण का किया शिलान्यास

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड के मेरमेरा गांव में शुक्रवार को पीसीसी सड़क व गार्डवाल निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा मौजूद थीं. उन्होंने मेरमेरा गांव में आदिवासी टोला जाने वाली सड़क नागेश्वर प्रधान के घर से रांदो कांडेयांग के घर तक 400 फीट गार्डवाल एवं 500 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-organizational-development-training-given-to-youth-members/">जमशेदपुर

: युवा के सदस्यों को दिया गया संगठनात्मक विकास का प्रशिक्षण

घटिया निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 

मौके पर सांसद ने कहा कि जिले के विकास पर उनका पूरा फोकस है. सरकारी योजना धरातल पर उतरे और इसका लाभ आम जनता को मिले, यही उनकी कोशिश है. सरकारी योजनाओं के निर्माण कार्य में घोटाला और घटिया निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जहां भी शिकायत मिलेगी और सत्यापन में मामला सही पाया जायेगा उनके द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण सड़क और गार्डवाल निर्माण करने को कहा. इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबुराय चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड, पोंडेराम सामड, ग्रामीण मुंडा मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही