Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur : चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से मुखिया संघ ने बैठक कर प्रत्याशी देने का लिया निर्णय

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ-साथ निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. दूसरी ओर इस वर्ष विधानसभा चुनाव में चक्रधरपुर की मुखिया संघ ने भी प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है. इसे लेकर रविवार को चक्रधरपुर के केरा गांव स्थित पंचायत भवन में केरा पंचायत की मुखिया मीरा हांसदा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में चक्रधरपुर व बंदगांव प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया उपस्थित हुये. इस दौरान सर्वसम्मति से उपस्थित मुखिया संघ के बैनर तले आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी देने का निर्णय लिया गया. इस दौरान तय किया गया कि प्रखंड के सभी पंचायतों से प्रत्याशियों की सूची बनाकर आम सहमति से एक योग्य उम्मीदवार का चुनाव किया जाए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-ajay-kumar-is-an-opportunistic-leader-vinod-singh/">Jamshedpur

: अवसरवादी नेता हैं डॉ. अजय कुमार – विनोद सिंह
इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ प्रस्तावित नाम भी शामिल किया गया. जिसमें गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया सेलाय मुंडा, कुलीतोड़ांग पंचायत के मुखिया माझीराम जोंको, नलिता पंचायत के मुखिया विनय सामड, बंदगांव की लाण्डूपोदा पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति, पदमपुर पंचायत की मुखिया समीना गागराई, केरा पंचायत से पूर्व मुखिया संजय हांसदा, सुरबुड़ा पंचायत के मुखिया जंगल सिंह गागराई के नाम शामिल किये गये. इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि टिकट की दावेदारी के लिए जल्द ही मुखिया संघ राजनीतिक दल के वरीय नेताओं के पास जाकर मुलाकात करेगा. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-new-committee-of-auto-union-neemdih-division-formed-2/">Chandil

: ऑटो संघ नीमडीह मंडल की नई कमेटी गठित
कार्यक्रम के दौरान धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी मंटू गागराई ने किया. इस मौके पर जामिद पंचायत के मुखिया हरिश मुंडा, चन्द्री पंचायत की मुखिया शुरुमनी बारला, मेरोमगुटू पंचायत की मुखिया चांपी बोदरा, भालुपानी पंचायत की मुखिया सरिता मेलगांडी, हुड़ंगदा पंचायत की मुखिया लक्ष्मी गागराई, बंदगांव के मुखिया करम सिंह मुंडारी, चम्पवा पंचायत के मुखिया कानु तैसुम, गुलकेड़ा पंचायत की मुखिया लक्ष्मी केराई, इटिहासा पंचायत की मुखिया रुकमणी मोदी, भरनिया पंचायत की मुखिया सरिता गागराई, केनके पंचायत के मुखिया श्याम सिंह मुंडा, आसनतलिया पंचायत की मुखिया कैरी बोदरा, सीमीदीरी पंचायत के मुखिया महेन्द्र पूर्ति समेत अन्य पंचायत के मुखिया मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही