Search

 
 
 

Chakradharpur : समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई से मिले मुंडा व ग्रामीण

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई के चक्रधरपुर स्थित आवास पर रविवार को विभिन्न गांव के मानकी-मुंडा के साथ-साथ ग्रामीण पहुंचे. विभिन्न गांवों के मुंडाओं व ग्रामीणों ने डॉ. विजय सिंह गागराई को अपना समर्थन दिया. ग्रामीणों ने कहा कि पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के बैनर तले चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में आपके द्वारा किये जाने वाले विकास कार्य से हम सभी ग्रामीण काफी प्रभावित हैं. इस मौके पर मगुरदा गांव के मुंडा वीर सिंह हांसदा, महुलपानी गांव के मुंडा बिरसा बांदिया, लौजोड़ा गांव के मुंडा मरकुश गागराई समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-geeta-koda-met-bjp-leader-mangal-giluva-and-his-wife/">Kiriburu

: गीता कोड़ा भाजपा नेता मंगल गिलुवा व उनकी पत्नी से मिली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही