Search

 
 
 

चक्रधरपुर : नगर परिषद नहीं कर रहा कचरे का उठाव, राहगीर परेशान

 
Chakradharpur :  चक्रधरपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर परिषद द्वारा कचरों का उठाव नहीं किये जाने से स्थानीय लोग व सड़क पर चलने वाले राहगीर परेशान हैं. शहर की पुरानी रांची रोड में नगर परिषद की ओर से पिछले 15-20 दिनों से कचरा का उठाव नहीं किया गया है. इसके कारण सड़क पर चलने वाले राहगीर बदबू से परेशान रहते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा कचरा जमा करने के लिए बड़ा डस्टबिन तो लगा दिया है, लेकिन समय पर डस्टबिन से कचरा का उठाव नहीं किया जाता है. इसके कारण यहां आस-पास के घरों में रहने वाले लोग व दुकानदारों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है. इसके साथ ही कचरों के आसपास मवेशियों का भी जमावड़ा रहता है. इससे हमेशा दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है. वहीं पुरानी रांची रोड के लोग बाटा रोड, तम्बाकू पट्टी रोड, सरफराज क्वार्टर रोड समेत अन्य स्थानों पर रखे गये डस्टबिन से कचरा उठाव नहीं होने से लोग परेशान हैं. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-9-1-kilometer-adityapur-kandra-road-remains-in-darkness-at-night-vehicles-move-on-the-road-relying-on-god/">आदित्यपुर

: रात में 9.1 किलोमीटर आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग रहता है अंधेरे में, सड़क पर भगवान भरसे चलते हैं वाहन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही