Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सुब्रत प्रधान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव चुने गए मुरारी

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom) : चक्रधरपुर बार एसोसिएशन 2022-2024 का चुनाव गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित बार भवन में संपन्न हुआ. बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल महतो के पर्यवेक्षण में चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव में अध्यक्ष पद के तीन में से दो प्रत्याशियों का मत बराबर रहा. श्रीनिवास प्रधान और सुब्रत प्रधान को 10-10 मिले. जिसके बाद लाटरी में हुए निर्णय में अधिवक्ता सुब्रत प्रधान अध्यक्ष चुने गए. वहीं अधिवक्ता मुरारी प्रधान 10 मत प्राप्त कर सचिव तथा नरेश कुमार महतो 16 मत प्राप्त कर कोषाध्यक्ष चुने गए. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-jhina-ghosh-elected-unopposed-deputy-head-in-sakra-panchayat/">बहरागोड़ा

: साकरा पंचायत में झीना घोष निर्विरोध उप मुखिया निर्वाचित

छह कार्यकारिणी सदस्य चुने गए निर्विरोध

चुनाव के दौरान बार एसोसिएशन चक्रधरपुर के नए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव भी किया गया. अधिवक्ता अरुण कुमार गुप्ता, अधिवक्ता बीएस मिश्रा, अधिवक्ता हरिपद प्रमाणिक, अधिवक्ता ज्ञानेंद्र कांडेयांग, अधिवक्ता चतुर्भुज साहू, अधिवक्ता बबीता महतो निर्विरोध रूप से बार एसोसिएशन चक्रधरपुर के कार्यकारिणी सदस्य चुने गए. इस अवसर पर काफी तादाद में बार एसोसिएशन के सदस्य एवं अधिवक्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही