Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मुस्लिम सेंट्रल अंजुमन ने डीआरएम से मिलकर सौंपा पत्र

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मुस्लिम सेंट्रल अंजुमन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम एजे राठौर से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुस्लिम सेंट्रल अंजुमन के अध्यक्ष मो. तजम्मुल हुसैन उर्फ जॉनी व अन्य सदस्यों ने मई 2019 से लंबित मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-lakh-rupees-were-stolen-from-the-account-on-the-pretext-of-cutting-the-electricity-connection/">जमशेदपुर

: बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देकर खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

डीआरएम ने समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

उन्होंने ट्रेन संख्या 18181 टाटा-छपरा एवं 18182 का राउरकेला जंक्शन तक विस्तार करने, राउरकेला-बड़बिल इंटरसिटी का पुन: परिचालन प्रारंभ करने, अण्डरपास पश्चिमी एवं लोको फूटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य में तेजी लाने, विगत कुछ महीने से चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली सवारी गाड़ियों के विलंब से चलने वाली समस्या को दूर करने की मांग की. डीआरएम ने मांग पत्र के संबंध में जल्द ही समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया. इस मौके पर मुस्लिम सेंट्रल अंजुमन के हाजी हकीम, हाजी अरशद, मंगलेश पाठक, दिगंबर झा समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही