Search

 
 
 

Chakradharpur : 18 वर्ष के युवाओं का मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा नाम

 
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर एसडीओ ने की बैठक
  • राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिए दिशा-निर्देश
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर के पोड़ाहाट अनुमंडल कार्यालय में मतदाता सूची द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रीना हांसदा ने विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान एसडीओ ने कहा कि मतदान से एक भी मतदाता वंचित न रहें. इसे लेकर राजनीतिक दलों के नेता भी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं की पहचान, 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने, जिन मतदाता की मृत्यु हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची से हटाने इत्यादि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी सहयोग करें. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-officials-should-speed-up-the-resolution-of-public-interest-works-dc/">Jamshedpur

: जनहित कार्यों के समाधान में तेजी लाएं अधिकारी – डीसी

यह अभियान चार अगस्त तक चलेगा

उन्होंने कहा कि स्वच्छ, समावेशी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण के लिए सभी पात्र नागरिकों का निबंधन एवं मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जाना आवश्यक है. मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर विशेष अभियान दिवस चलाया जा रहा है जो 27 जुलाई से प्रारंभ हो गया है. यह अभियान 4 अगस्त तक चलेगी. डोर टू डोर जाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य से जुड़े कर्मी कार्य करेंगे. इस कार्य में सभी की सहभागिता जरुरी है. बैठक के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ताराकांत सिजुई समेत अन्य राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही