Search

 
 
 

चक्रधरपुर : एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय सह सचिव ने जरुरतमंद के लिए किया रक्तदान

 

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर निवासी और मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय सह सचिव इमरान खान ने सोमवार को चाईबासा में जाकर सोनुवा के एक जरुरतमंद व्यक्ति के लिए रक्तदान किया. बताया जाता है कि सोनुवा निवासी लोकेश कुमार दास की तबियत अत्यधिक खराब रहने पर उन्हें चाईबासा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गए था. लोकेश दास को ए पॉजिटीव रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ी. लेकिन चाईबासा ब्लड बैंक में भी ए पॉजिटीव रक्त नहीं होने के कारण लोकेश कुमार दास के परिजन परेशान हो गये.

इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-four-sheep-and-goats-died-due-to-the-collapse-of-the-wall-of-the-kutcha-house/">सोनुवा

: कच्चे मकान की दीवार ढहने से चार भेड़-बकरी की मौत

इसके बाद कुछ लोगों व पत्रकारों के सहयोग से इस बात की जानकारी चक्रधरपुर के समाजसेवी डिक्की राव को दी गई. डिक्की राव ने तत्काल अपने साथी इमरान खान को इस बारे में बताया. वहीं इमरान खान भी चाईबासा जाकर रक्तदान करने के लिए तैयार हो गये. इमरान खान ने चाईबासा जाकर लोकेश कुमार दास के लिए रक्तदान किया. इस पर परिजनों ने इमरान खान का आभार प्रकट किया.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही