Search

 
 
 

चक्रधरपुर : प्राकृतिक सुंदरता, पर्यावरण सुरक्षा व सामाजिक बुराइयों को चित्र पर उकेर दिखाई प्रतिभा

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom) : चक्रधरपुर के थाना रोड स्थित साईं मांटेसरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार को वंचित एवं पिछड़े बच्चों के निश्शुल्क शिक्षण के लिए कार्य कर रही संस्था `मिशन एक प्रयास` की अंतर अध्ययन केंद्र चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. चित्रकला प्रतियोगिता में `मिशन एक प्रयास` के पांच निश्शुल्क अध्ययन केंद्र कुदलीबाड़ी, हरिजन बस्ती, मेरमेरा, तिलोपदा और बांदोडीह के 35 बालक बालिका सम्मिलित हुए. ये बच्चे अपने अपने अध्ययन केंद्रों से चित्रांकन प्रतियोगिता में चुनकर आए थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-unknown-dead-body-found-from-ghajia-barrage-was-identified-nitish-a-resident-of-fatehpur-in-vaishali-district-was-murdered-in-a-love-affair/">आदित्यपुर

: गजिया बराज से मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, प्रेम-प्रसंग में हुई थी वैशाली जिले के फतेहपुर निवासी ​नीतीश की हत्या

तीन श्रेणियों में हुई चित्रांकन प्रतियोगिता

प्रतिभागी बालक बालिकाओं को तीन श्रेणियों में बांटा गया और विषय वस्तु दी गई. पहली श्रेणी में कक्षा पहली से चौथी तक के बच्चों ने प्रकृति अथवा प्राकृतिक दृश्य पर आधारित तस्वीर बनाए. दूसरी श्रेणी में कक्षा पांचवी से लेकर आठवीं तक के बालक बालिकाओं ने पर्यावरण समस्याएं अथवा उनके निदान विषयक क्षेत्र उकेरे. जबकि तीसरी श्रेणी में शामिल कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं ने सामाजिक बुराइयां, कुप्रथा अथवा उनका निदान विषय को अपने चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया. तीनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वाले विजेताओं को 17 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/CKP-CHITRANKAN-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-relief-from-torrential-rains-in-the-capital-monsoon-also-knocked-in-many-parts-of-the-state/">रांची:

राजधानी में झमाझम बारिश से राहत, राज्य के कई हिस्सों में भी मानसून ने दी दस्तक

मौके पर ये शिक्षामित्र थे उपस्थित

निर्णायक मंडली में `मिशन एक प्रयास` की मेंबर सुष्मिता मिश्रा व पद्मावती महतो शामिल रहे. वहीं मौके पर टीम लीडर केशव मिश्रा, शिक्षामित्र प्रीति होरो, चंद्रशेखर महतो, कश्मीर कांडेयांग, झरना दास, प्रियंका मुण्डू, राहुल, रविशंकर दे, देवकी कुमारी, अमृता, सरिता बोदरा, शोभा कुमारी, सरिता कांडेयांग, संजना मुखी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही