Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रकृति पर्व करम सोमवार को चक्रधरपुर व आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. चक्रधरपुर के वनमालीपुर में सोमवार शाम विधायक सुखराम उरांव करम डाली को काटकर तालाब तक लाए. इस दौरान मौजूद महिलाओं ने विधिवत करम डाली की पूजा अर्चना की. उसके बाद ढोल एवं मादर की थाप पर करम गीत गाती हुई महिलाएं पूजा पंडाल तक पहुंची. इसी तरह चक्रधरपुर के वार्ड संख्या आठ स्थित कुंभा टोली से बहनें व पाहन आसनतलिया से करम डाल लेकर पहुंचे. करम डाल स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई. इस अवसर बहनों ने पूजा अर्चना कर अपने भाइयों की मंगल कामना की.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/CKP-KARAM.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-ganesh-mahotsav-concludes-in-kasmar-with-idol-immersion/">बोकारो
: मूर्ति विसर्जन के साथ कसमार में गणेश महोत्सव का समापन वहीं चक्रधरपुर के पंप रोड, आसानतालिया, श्यामरायडीह, हथिया, पोटका समेत अन्य स्थानों पर विधिवत तरीके से करमा पूजा की गई, इस अवसर पर करम के अलावे अन्य पारंपरिक गीतों पर मांदर की थाप पर लोग देर शाम तक थिरकते रहे. चक्रधरपुर प्रखंड के अलावा बंदगांव, कराईकेला, बाउरीसाई सहित विभिन्न गांवों में करम पर्व धूमधाम एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. रातभर पूजा अर्चना के बाद मंगलवार को करम डाली का विसर्जन किया जाएगा. विसर्जन के बाद श्रद्धालु पारन करेंगे. उसके बाद करम उत्सव संपन्न होगा. [wpse_comments_template]

Leave a Comment