Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : रेकी करने आया नक्‍सली कमांडर मुर्गी उर्फ विश्वनाथ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
Rahul Hembrom Chakradharpur : पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए रेकी कर रहे प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के सेक्शन कमांडर मुर्गी उर्फ विश्वनाथ को छापामारी दल ने कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी बाजार से गिरफ्तार किया. गुरुवार को एएसपी चक्रधरपुर कपिल चौधरी ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में मीडिया को इस बाबत जानकारी दी. एएसपी ने मीडिया को बताया कि इसी गिरफ्तार माओवादी नक्‍सली की निशानदेही पर छापामार दल ने टेबो के हलमद और रोग्तो के जंगलों में 6 टिफिन बम और अन्य विस्फोटक बरामद किया था. कराईकेला थाना काण्ड संख्या 06/2022, दिनांक 23.03.2022, धारा 25 (1-बी) ए / 25 (6) आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलएक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार माओवादी सदस्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें:  चिरूडीह">https://lagatar.in/chirudih-shooting-yogendra-sao-and-ex-mla-nirmala-devi-sentenced-to-10-years/">चिरूडीह

गोलीकांड: योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को 10 साल की सजा

नकटी बाजार में पुलिस की रेकी के लिये कर रहा था भ्रमण

[caption id="attachment_273695" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/24mjsr2a-1.jpg"

alt="" width="600" height="325" /> गिरफ्तार माओवादी नक्सdली के पास से बरामद देसी पिस्टल एवं जिंदा गोली एवं टार्च.[/caption] [caption id="attachment_273696" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/24mjsr2b-1-300x236.jpg"

alt="" width="300" height="236" /> बरामद टैब[/caption] एएसपी ने बताया कि 23 मार्च को चाईबासा पुलिस को विशेष सूचना प्राप्त हुई कि कराईकेला थानान्तर्गत नकटी बाजार में भाकपा माओवादी संगठन का सदस्य पुलिस की गतिविधि की रेकी के लिए भ्रमणशील है. इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के निर्देशन में छापामारी दल का गठन कर छापामारी की गई. जिसमें भाकपा माओवादी सदस्य मुर्गी बोदरा उर्फ विश्वनाथ उर्फ दोड़े उम्र 21, पिता बुढ़न बोदरा, पता सेरेंगदा, थाना कराईकेला, जिला पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को एक पिस्टल एवं पांच जिन्दा गोली, टैब एवं टार्च के साथ पकड़ा गया.

मुर्गी 2012 से माओवादी संगठन से है जुड़ा, कई घटनाओं में था वांछित

पुलिस के मुताबिक भाकपा माओवादी सदस्य मुर्गी बोदरा उर्फ विश्वनाथ उर्फ दोड़े उम्र 21, पिता बुढ़न बोदरा, पता सेरेंगदा, थाना कराईकेला, जिला-पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा वर्ष 2012 से माकपा माओवादी संगठन में है तथा वर्तमान में सेक्सन कमाण्डर के पद पर सक्रिय है। यह भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष कमाण्डर प्रसाद जी, जीवन कण्डुलना मोछू, अजय महतो, काण्डे, सुरेश मुण्डा के दस्ता के साथ गुदड़ी, कोल्हान, पोड़ाहाट, बुण्डु- चाण्डिल एरिया में सक्रिय रहा है. माओवादी सदस्य कई महत्वपूर्ण घटनाएं यथा मुठभेड़, लेवी लेना, हत्या, पोस्ट/माइन लगाना आदि को अंजाम दिया है तथा कई काण्डों में वांछित भी है.

मुर्गी उर्फ विश्वनाथ की निशानदेही पर ही 6 टिफिन बम और विस्फोटक हुई थी बरामद

पूछताछ के दौरान माओवादी ने टेबो थानान्तर्गत हलमद एवं रोग्तो के जंगलों में आइईडी छिपाकर रखने की बात बताया गया था. जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के निर्देशन में जिला पुलिस एवं 60 बटालियन सीआरपीएफ एवं बम निरोधक दस्ता के साथ संयुक्त रूप से अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) चाईबासा एवं सहायक कमांडेंट 60 बटालियन सीआरपीएफ के नेतृत्व में टीम का गठन कर विशेष सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान कुल 6 आइईडी(3 किग्रा 3 पीस, 2 किग्रा 2 पीस एवं 1 किग्रा 1 पीस टिफिन बम) एवं 9 बण्डल कोर्टेक्स विस्फोटक को बरामद किया गया था. बरामद आइईडी को विधिवत एसओपी का पालन करते हुए बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया. इस संदर्भ में अलग से विस्फोटक अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत काण्ड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-xlri-signs-mou-with-coal-india/">जमशेदपुर

: XLRI  ने कोल इंडिया के साथ किया एमओयू
[wpdiscuz-feedback id="bdcqbdsa0l" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही