Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : नक्सलियों ने घर से कुछ दुरी पर ले जाकर बेटे को मारी गोली : घासी राम

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : घर से कुछ दूरी पर बुलाकर मेरे बेटे की नक्सलियों ने हत्या कर दी. यह बातें नक्सलियों द्वारा मारे गये चारु पूर्ति के पिता घासी राम पूर्ति ने शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पत्रकारों से कहीं. उन्होंने बताया कि मेरा बेटा पिछले एक साल से नक्सल गतिविधि में शामिल नहीं था. वह अब घर में रह कर लोगों के फटे-पुराने कपड़ों की सिलाई करता था. पिछले साल मासंत पर्व के दौरान उसने नक्सलियों का साथ छोड़ दिया था, जिसे लेकर पूर्व के साथी उससे नाराज चल रहे थे. शायद इसी वजह से बेटे की हत्या कर दी गई. शुक्रवार को अपने बेटे चारु पूर्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे घासी राम पूर्ति ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग चार-पांच लोग उनके घर पहुंचे और मेरे पुत्र की खोजबीन करने लगे. इस बीच जब पुत्र चारु घर से बाहर निकला तो उसे बुलाकर घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर ले गये और सिर के नीचे गोली मारकर हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-working-committee-meeting-on-may-21-preparations-complete/">चाईबासा

: भाजपा कार्यसमिति की बैठक 21 मई को, तैयारियां पूरी

पति व बच्चों का रो-रो कर है बुरा हाल

घासी राम पूर्ति ने बताया कि चारु का विवाह लगभग पांच साल पहले हुआ था. उसके एक साढ़े तीन साल का बेटा व एक साल की बेटी है. चारु का एक बड़ा भाई सोमा पूर्ति है जो मजदूरी का काम करता है. इस घटना के बाद से चारु की पत्नी सुकुरमुनि पूर्ति का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि गोइलकेरा थाना अंतर्गत पांता गांव में गुरुवार देर शाम नक्सलियों ने अपने पूर्व के साथी जो पहले नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने का काम करता था 35 वर्षीय चारु पूर्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इसकी पुष्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही