Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : ग्रामीणों के बीच बांटे गये जरुरत के सामान

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्र गुदड़ी प्रखंड की लोढ़ाई स्थित सीआरपीएफ 112वीं बटालियन की ओर से रविवार को लोढ़ाई के मध्य विद्यालय मैदान में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य रुप से मौजूद सीआरपीएफ 112वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी जय प्रकाश सिंह, सहायक समादेष्टा अशोक कुमार व सीआरपीएफ के अन्य अधिकारियों व जवानों ने ग्रामीणों के बीच कंबल, बाल्टी, सोलर लाईट समेत अन्य जरुरत के सामान बांटे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-foundation-stone-of-sewerage-drainage-renovation-work-in-govindpur-lig-housing-colony/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर एलआईजी हाउसिंग कॉलोनी में सिवरेज ड्रैनेज जीर्णोधार कार्य का शिलान्यास
साथ ही स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, पेन्सिल,पेन समेत अन्य पाठ्य सामाग्रियों का वितरण किया.वहीं युवाओं के बीच खेल सामाग्री बांटे गए. इस मौके पर सीआरपीएफ 112वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि सीआरपीएफ द्वारा समय-समय पर ग्रामीणों को सहयोग किया जाता है. कहा कि हमारे क्षेत्र में प्रतिभावान युवाओं की कमी नहीं है. खेलकूद के क्षेत्र में भी युवा बेहतर प्रदर्शन कर भविष्य बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रुप से विद्यालय भेजे.शिक्षा से ही विकास संभव है. इस मौके पर लोढ़ाई व आसपास गांव के ग्रामीणों के अलावे सीआरपीएफ 112वीं बटालियन के अधिकारी व जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-peace-committee-meeting-regarding-saraswati-puja/">गिरिडीह

: सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर प्रतिबंध

चाईबासा : झारखंड एथलेटिक्स के अजय बने वरिष्ठ संयुक्त सचिव

  • झारखंड एथलेटिक्स की वार्षिक बैठक 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chaibasa-Jharkhand-Athletics-Ajay.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : रांची में झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक आयोजित हुई. इसमें अगले पांच वर्षों के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया. अध्यक्ष में चंद्रदेव प्रसाद सिंह, सचिव शिव कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार झा बने. पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ सह एथलेटिक्स संघ के सचिव अजय कुमार नायक को सर्वसम्मति से वरिष्ठ संयुक्त सचिव चुना गया. अजय कुमार नायक लगातार जिला में खेलों को बढ़ाने में कार्य कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-bjp-pays-tribute-to-deendayal-upadhyay-on-his-death-anniversary/">हजारीबाग

: पुण्यतिथि पर दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा ने किया नमन
उनके वरिष्ठ संयुक्त सचिव बनने पर पश्चिम सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक मंत्री जोबा माझी (महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग)जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की,संरक्षक मुकुंद रूंगटा,अध्यक्ष नितिन प्रकाश उपाध्यक्ष नीरज संदवार,जगत माझी,गौरीशंकर महतो,कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव कश्मीर कांडेयांग, विजय बानरा, अर्जुन महाकुड, सह सचिव ओंकार महतो, संजीव कुमार वाहंदा, राजू विरुआ, राजेश कुमार महतो, पवन, लखींद्र,आदि खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए. इसे भी पढ़ें : न">https://lagatar.in/neither-modi-came-nor-a-huge-tribal-conference-took-place/">न

मोदी आये, न विशाल जनजाति सम्मेलन हुआ

चाईबासा : एमसीसी को पराजित कर सेरसा चक्रधरपुर बना चैंपियन

  • 8वीं अशोक जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/CKP-SERSA-VIJETA.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : कप्तान अमित दास के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत सेरसा चक्रधरपुर ने एमसीसी चाईबासा को 84 रनों से पराजित कर आठवीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया. बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए रविवार के फाईनल मैच में टॉस एमसीसी चाईबासा के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ जब विपक्षी टीम सेरसा ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 268 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-raju-ghosh-becomes-district-president-of-jharkhand-state-secondary-teachers-association/">घाटशिला

: झारखंड प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने राजू घोष
कप्तान अमित दास ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 56 गेंदों पर चार चौकों एवं चार छक्कों की मदद से 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अन्य बल्लेबाजों में कमल गोप ने छः चौकों की मदद से 50 रन, हिमांशु शर्मा ने सात चौकों एवं दो छक्कों की सहायता से 50 रन एवं मधुसूदन तंतुबाई ने 33 नाबाद तथा डेविड सांगा ने चार छक्कों की मदद से मात्र दस गेंदों पर 31 नाबाद रन बनाए. एमसीसी की ओर से अजीत कुमार सिंह, विशाल सिंह एवं आदित्य पुष्कर ने दो-दो विकेट हासिल किए. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसी की पूरी टीम 28.1 ओवर में 184 रन बनाकर आल आउट हो गई. इसे भी पढ़ें : न">https://lagatar.in/neither-modi-came-nor-a-huge-tribal-conference-took-place/">न

मोदी आये, न विशाल जनजाति सम्मेलन हुआ
एमसीसी की ओर से जयप्रकाश राजपूत ने चार चौकों एवं चार छक्कों की मदद से 41 रन, तन्मय तंतुबाई ने चार चौकों एवं एक छक्का की मदद से 40 रन, कुमार करण ने 28 रन तथा कप्तान अनुराग संजय पुर्ति ने 26 रन बनाए. सेरसा की ओर से अमित दास ने 22 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. ए पवन कुमार, कृष्णा पलई एवं हिमांशु शर्मा ने दो-दो प्राप्त किए. मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम सेरसा चक्रधरपुर को पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर एवं उपविजेता टीम एमसीसी चाईबासा को अनुमण्डल पदाधिकारी सदर चाईबासा अनिमेष रंजन ने ट्राफी के साथ-साथ व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया. फाईनल मैच के मैन आफ द मैच एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार सेरसा चक्रधरपुर के कप्तान अमित दास को, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ एवं मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार सेरसा के ही हिमांशु शर्मा को दिया गया. जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने मैन आफ द सीरीज प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हिमांशु शर्मा को रांची में इंडिया एवं इंगलैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच का फ्री पास देने की घोषणा की. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-peace-committee-meeting-regarding-saraswati-puja/">गिरिडीह

: सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर प्रतिबंध
पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक एवं सदर अनुमण्डल पदाधिकारी ने विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई दी तथा जिला क्रिकेट संघ के कार्यों की सराहना की. उन्होने जिला क्रिकेट संघ को प्रशासन के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने मंच का संचालन जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने की. जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष बनवारी लाल नेवटिया ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही