Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : हिजिया गांव में नल जल कार्य में लापरवाही, ग्रामीण नाराज

Advertisement
Advertisement
  • ग्रामीणों ने कहा- बेहतर तरीके से हो काम, नहीं तो हो बंद
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जल जीवन मिशन के तहत चक्रधरपुर प्रखंड की सुदूरवर्ती क्षेत्र बाईपी पंचायत के हिजिया व अन्य गांव में कराए जा रहे नल जल योजना के कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है. गांवों में घटिया स्तर से काम कराया जा रहा है. साथ ही निम्न क्वालिटी के सामान भी लगाए जा रहे हैं. ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने पर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है. इसे लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने रोष जताया. मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि बिना गड्ढा किए ही पाइप बिछाए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-late-will-distribute-800-sarees-jagdish-rungta-foundation/">चाकुलिया

: 800 साड़ी बांटेगा स्व. जगदीश रुंगटा फाउंडेशन

घटिया किस्म का पाइप किया जा रहा इस्तेमाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/CKP-HIZIYA-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घटिया किस्म का पाइप का इस्तेमाल किया जा रहा है. गांवों में पानी आपूर्ति के लिए जो स्टैंड पोस्ट बनाए जा रहे हैं, वह अभी से टूटने लगे हैं. शौचालय की टंकी को ही स्टैंड पोस्ट के प्लेटफार्म के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. कार्य में पूरी तरह खानापूर्ति की जा रही है .ग्रामीणों ने कहा कि अगर काम कराने वाले ठेकेदार को बेहतर काम कराने को कहा जाता है तो हमें डराया जाता है कि नक्सल मामले में फंसा देंगे. जैसा काम हो रहा है वैसा होने दिया जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-reconstitution-of-telco-chitragupta-committee-puja-on-15th-november/">जमशेदपुर

: टेल्को चित्रगुप्त समिति का पुर्नगठन, 15 नवंबर को होगी पूजा

गांव में जांच के लिए नहीं आते हैं अधिकारी

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कोई अधिकारी जांच के लिए भी नहीं पहुंचते हैं. इसे लेकर ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है. अगर गांव में घटिया स्तर से काम होगा तो ग्रामीणों को ही नुकसान होगा. सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण क्षेत्र में पानी की समस्या व्याप्त है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल जीवन मिशन के तहत हमें पानी मिलेगा, लेकिन हमारी उम्मीदों पर ही पानी फेरा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मैनहर्ट">https://lagatar.in/next-hearing-in-hc-on-petition-filed-to-investigate-manhart-scam-on-november-28/">मैनहर्ट

घोटाला : HC ने ACB को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश, अगली सुनवाई 28 नवंबर को

लापरवाही बरती गई तो काम बंद कराएंगे ग्रामीण

ग्रामीणों ने कहा कि अगर कार्य में लापरवाही बरती गई तो काम बंद करा दिया जाएगा. अगर काम कराना है तो बेहतर तरीके से कराया जाए, अन्यथा बंद कर दिया जाए. इस मौके पर गांव के दुर्गा लागुरी, दिबरू लागुरी, मथुरा लागुरी, सुधीर खंडाईत, अर्जुन अंगरईया, सिंगराय खंडाईत, मांगो अंगरईया, जूनो अंगरईया, बसंती अंगरईया समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही