Search

 
 
 

चक्रधरपुर : प्रखंड व अंचल कार्यालय के कामकाज में बरती जा रही लापरवाही – अमित मुखी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड बीस सूत्री कमेटी के सदस्य सह कामगार यूनियन आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष चक्रधरपुर निवासी अमित मुखी ने कहा कि चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कामकाज में अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है. उन्होंने बताया कि पिछले चार महीने से बीस सूत्री कमेटी की बैठक नहीं हुई है. बीस सूत्री समिति की बैठक में सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं पर चर्चा की जाती है,योजना का लाभ जरुरतमंद लोगों को दिलाने का लक्ष्य रखा जाता है,लेकिन प्रखंड के अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-inter-departmental-volleyball-competition-in-meghahatuburu-from-february-17/">किरीबुरू

: मेघाहातुबुरू में अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 17 फरवरी से
उन्होंने कहा कि जाति, आय, आवासीय इत्यादि प्रमाण पत्र निर्गत करने में भी देरी की जा रही है, इससे खासकर विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विभिन्न गांव से लंबी दूरी तय कर ग्रामीण प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन उनके काम हुये बगैर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है. अमित मुखी ने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कामकाज का सिस्टम व्यवस्था मानों चरमरा गया है, इसे लेकर ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होने को मजबूर हो रहे हैं. जरुरतमंदों को पेंशन नहीं मिल पा रहा है, वहीं प्रधानमंत्री आवास निर्माण में भी पैसे की मांग की जाती है, जो लोग पैसे देते हैं, उनका आवास बन पाता है, और जरुरतमंद लोग वंचित रह जाते हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-after-the-assurance-of-the-district-administration-and-company-management-the-ryots-ended-the-strike/">आदित्यपुर

: जिला प्रशासन व कंपनी प्रबंधन के आश्वासन के बाद रैयतों ने खत्म किया धरना
वहीं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य विजय सिंह सामड ने भी चार महीने से बीस सूत्री कमेटी की बैठक नहीं होने पर नाराजगी जतायी. उन्होंने बताया कि अक्तूबर महीने के बाद से ही बीस सूत्री की बैठक नहीं हो रही है. जबकि बीस सूत्री की बैठक महत्वपूर्ण मानी जाती है. प्रशासनिक अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में वे जिला के उपायुक्त से मुलाकात कर चर्चा करेंगे. इसे भी पढ़ें :लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-shivratri-program-organized-at-prajapita-brahma-kumari-divine-university/">लातेहार:

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन
[wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही