Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल के नये भवन का हुआ उद्घाटन, मिलेगी कई सुविधाएं

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल परिसर में बने विस्तारित नए अस्पताल भवन का उद्घटान गुरुवार को किया गया. चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर अस्पताल भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डा.साहिर पल भी उपस्थित थे. विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि नए अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में राज्य सरकार तत्पर है. मौके पर विधायक ने अस्पताल में बनाये गये ओपीडी, कॉरिडॉर, रैम्प, नर्सिंग एरिया, एक्सरे कक्ष इत्यादि सारे कमरों को देखा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-was-a-power-failure-in-the-court-for-two-and-a-half-hours-the-work-was-done-by-lighting-a-candle/">जमशेदपुर

: कोर्ट में ढाई घंटे बिजली रही गुल, मोमबत्ती जलाकर हुआ काम

फुटबॉल स्टेडियम का किया गया उद्घाटन 

[caption id="attachment_640827" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/UDGHATAN-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> भारत भवन में फुटबॉल स्टेडियम का उद्घाटन करते विधायक सुखराम उरांव,एसडीओ रीना हांसदा.[/caption] बता दे की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण की योजना के तहत लगभग दो करोड़ 39 लाख 85 हजार 692 रुपये की लागत से विस्तारित नए अस्पताल भवन का निर्माण कराया गया है. मौके पर एसडीओ रीना हांसदा, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सैफुल्ला अंसारी, अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अंशुमन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम बांकिरा, बीस सूत्री सदस्य विजय सिंह सामड, संवेदक राजेन्द्र प्रसाद साहु कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रीतम कुमार के अलावे अनुमंडल अस्पताल के अनिल डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. इससे पहले विधायक सुखराम उरांव व पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा ने भारत भवन में फुटबॉल स्टेडियम का उद्घाटन किया. यहां उद्घाटन के बाद अनुमंडल अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया गया. इसे भी पढ़ें :चंदवा:">https://lagatar.in/candwa-iron-stolen-from-closed-power-plant-local-people-upset/">चंदवा:

बंद पड़े पावर प्लांट से लोहे की चोरी, स्थानीय लोग परेशान
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही