Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल के नए भवन का 18 मई को होगा उद्घाटन

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में लगभग 2.39 करोड़ की लागत से बनकर तैयार नए अस्पताल भवन का उद्घाटन 18 मई को होगा. इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. अस्पताल के नए भवन के उद्घाटन को लेकर बुधवार को भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने जायजा लिया. जहां उन्होंने अस्पताल में बनाये गये ओपीडी, कॉरिडॉर, रैम्प, नर्सिंग एरिया, एक्स-रे कक्ष इत्यादि सारे कमरों का जायजा लिया. इधर, अस्पताल के नए भवन में विद्युत संबंधित कार्य भी बुधवार को पूरा कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-fir-on-six-people-in-case-of-electricity-theft/">चक्रधरपुर

: बिजली चोरी के मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी
[caption id="attachment_640307" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ckp-hospital-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नए भवन का जायजा लेते भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता[/caption]

सांसद, मंत्री व विधायक करेंगे उद्घाटन

नए अस्पताल भवन का उद्घाटन झारखंड की समाज कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री जोबा माझी, सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव द्वारा किया जाएगा. इसे लेकर पट लेखन का कार्य भी पूरा हो गया. इस संबंध में भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता सैफुल्ला अंसारी ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल का नया भवन बनकर तैयार है. राजेन्द्र प्रसाद साहु कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यह कार्य किया गया है. स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना के तहत अनुमंडल अस्पताल के विस्तारित भवन का उद्घाटन 18 मई को तय किया गया है. इसके बाद यह अस्पताल को हैंडओवर कर दिया जाएगा. इस मौके पर भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता व संवेदक भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही