Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के नए अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू के पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को पोड़ाहाट देश परगना के सहायक लांगो माझी ने अंचलाधिकारी से मुलाकात की. साथ ही फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान लांगो माझी ने पोड़ाहाट देश परगना के कार्यों व शहर के पोटका स्थित क्षेत्र में जमीन इत्यादि की समस्या से उन्हें अवगत कराया. इस पर अंचलाधिकारी ने कहा कि वे जल्द ही पोटका व अन्य क्षेत्र में जाकर समस्याओं से अवगत होंगे. मौके पर कुलितोडांग पंचायत निवासी समाजसेवी राफेल बांकिरा, प्रतीक कुमार व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jharkhand-sports-clubs-two-day-football-tournament-begins/">घाटशिला
: झारखंड स्पोर्ट्स क्लब का दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट शुरू [wpse_comments_template]
: झारखंड स्पोर्ट्स क्लब का दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment