Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नई दिशा 29 जुलाई को स्कूलों में करेगी पौधरोपण

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंचल कॉलोनी परिसर में रविवार को साहित्य सम्मान परिषद नई दिशा की तिमाही बैठक संस्था के निदेशक श्रवण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से संस्था के चेयरमैन जेपी शेखर भी उपस्थित थे. संस्था के सचिव राजू कसेरा ने आज तक के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला और कुछ नए कार्यक्रमों को रखा. जिसमें स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आगामी 29 जुलाई को विभिन्न स्कूलों में पौधरोपण का कार्यक्रम तय किये गए. जबकि 17 अगस्त को कारमेल हाई स्कूल में छात्रों को सम्मानित एवं करियर काउंसलिंग का कार्यक्रम होगा. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-tribal-ho-samaj-yuva-mahasabha-launched-awareness-campaign-in-various-panchayats/">जगन्नाथपुर

: आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने विभिन्न पंचायतों मे चलाया जागरूकता अभियान

नई दिशा (एनजीओ) का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय

नई दिशा (एनजीओ) का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर सेवानिवृत्त गुरुजनों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सादर सम्मानित किया जाएगा. नई दिशा (एनजीओ) के स्थापना दिवस 24 सितंबर को धूमधाम से सभी सदस्यों के साथ मनाई जाएगी. उक्त सभी प्रस्तावों को सर्व सम्मति से पारित किया गया. बैठक में मुख्य रुप से निर्मल कुमार दूबे, श्याम तिवारी, दिनेश चंद्र प्रधान, बलराम प्रधान, डा मंगलेश पाठक, दिनेश चंद्र प्रधान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही