Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जलवे देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नवीन सत्र का पूजा के साथ हुआ शुभारंभ

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की सिलफोड़ी पंचायत स्थित जलवे देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नवीन सत्र 2023-24 का शुभारंभ मंगलवार को विधिवत पूजा के साथ किया गया. इस अवसर पर पंडित दिनेश प्रधान ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया. हवन पूजन के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को तिलक लगाया. मौके पर प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र महतो ने कहा कि नए सत्र में नये संकल्प के साथ कार्य को आसानी से पूर्ण किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-to-prevent-crime-police-launched-vehicle-checking-campaign/">चांडिल

: अपराध रोकने के लिए पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

नवीन सत्र का आरम्भ पूजा के साथ करने की है परम्परा

उन्होंने समस्त अभिभावकों, छात्र छात्राएं एवं शिक्षकों को नवीन सत्र के प्रथम दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित सभी शिशु विद्या मंदिर में नवीन सत्र का शुभारंभ हवन पूजन एवं यज्ञ से करने की परंपरा है. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव नकुल महतो के अलावे कैलाश किशोर महतो, खुदीराम, नरेश, पिंकी, रश्मी रानी, रेखा, ज्योति, ममता, सरिता के अलावे सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही