Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की हतनातोड़ांग पंचायत के गलियालोर गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब रहने के कारण बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्या मंगलवार को दूर हो गई. इस मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने फीता काटकर 25 केवी के नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया. मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब रहने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. नये ट्रांसफॉर्मर लगने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहीर की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-new-students-were-welcomed-in-nttf-test-session-for-new-students-started/">जमशेदपुर
: एनटीटीएफ में नए छात्रों का किया गया स्वागत, टेस्ट सत्र शुरू
: एनटीटीएफ में नए छात्रों का किया गया स्वागत, टेस्ट सत्र शुरू