Search

 
 
 

चक्रधरपुर: सांसद गीता कोड़ा के प्रयास में जंतालबेड़ा में लगा नया ट्रांसफार्मर

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom): चक्रधरपुर के पदमपुर पंचायत के ग्राम जंतालबेड़ा में नवनिर्वाचित मुखिया समीना गागराई की पहल एवं सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा. पिछले कई महीने से जंतालबेड़ा गांव में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. साथ ही बच्चों को भी पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही थी. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-marwari-yuva-manch-collected-140-units-of-blood-in-the-camp/">चक्रधरपुर:

मारवाड़ी युवा मंच ने शिविर में 140 यूनिट रक्त का दान

अंधेरे में थे ग्रामीण, मुखिया को सूचना देने पर हुई पहल

ग्रामीणों ने इसकी सूचना नवनिर्वाचित मुखिया को दी. मुखिया ने ग्रामीणों की समस्या को समाधान करने हेतु इस मामले को त्वरित संज्ञान में लेकर सांसद गीता कोड़ा से संपर्क कर गांव वालों को नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबर राय चौधरी एवं पदमपुर पंचायत मुखिया समीना गागराई ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया.

उद्घाटन में ये लोग रहे उपस्थित

इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, समाजसेवी मंटू गगराई, ग्राम मुंडा, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया स्टेट को-आर्डिनेटर अनुप्रिया सोय, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन महतो, लखन गागराई, चुन्नू रहमान, मनोज नायक, लखींद्र नायक, सादो बोदरा, अमित लोहार, मंगल कांडेयांग, थॉमस बोयपाई आदि ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-social-awareness-campaign-run-under-the-aegis-of-kolhan-coordination-forum/">जगन्नाथपुर

: कोल्हान समन्वय मंच के तत्वावधान में चला सामाजिक जागरुकता अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही