Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : रोलाडीह गांव में जन रक्षा संघर्ष समिति के पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर

Chakradharpur (Shambhu kumar) : जन रक्षा संघर्ष समिति के पहल पर हातनातोड़ांग पंचायत के रोलाडीह गांव में नया ट्रासफार्मर लगाया गया. जिसका उद्घाटन जन रक्षा संघर्षा समिति के अध्यक्ष अशोक तांती, संयोजक पंडित महतो समेत रोलाडीह गांव के लोग उपस्थित थे. नया ट्रासफार्मर लगाने को लेकर विद्युत विभाग का आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-wild-elephants-attacked-the-bus-of-globus-spirit-private-limited/">बहरागोड़ा

: ग्लोबस स्प्रिट प्राइवेट लिमिटेड की बस पर जंगली हाथियों ने किया हमला
इस दौरान अध्यक्ष अशोक तांती ने कहा कि ग्रामीणों के पहल पर रोलाडीह गांव में नया ट्रासफार्मर लगाया गया है. इसमें किसी जनप्रतिनिधि की भूमिका नहीं है. उन्होंने कहा कि जनता की ताकत को जन रक्षा संघर्ष समिति बता रही है. संविधान के तहत गांव के ग्रामीणों का कितना अधिकार मिलता है इस पर अध्ययन कराया जा रहा है. आने वाले दिनों में जनता की ताकत को पूरे राज्य में दिखाना है. मौके पर गांव के गंगाधर महतो, हरिशंकर महतो, लीलाराम तांती के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-koyna-river-is-getting-polluted-by-washing-vehicles-people-upset/">मनोहरपुर

: वाहन धोने से प्रदूषित हो रही है कोयना नदी, लोग परेशान
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही