Search

 
 
 

Chakradharpur News : जंगल में फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पोसैता अंतर्गत जंगल से शनिवार को पुलिस ने फंदे से लटका हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया है.शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : 

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पोसैता अंतर्गत जंगल से शनिवार को पुलिस ने फंदे से लटका हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया है.शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.बताया जाता है कि शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीण पास के जंगल में लकड़ी चुनने गए थे. इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके एक शव पर पड़ी. 

 

जंगल में अत्यधिक दुर्गंध आने और शव की भयावह स्थिति को देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय मनोहरपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की.

 

लगभग 10 दिन पुराना होने की आशंका 


शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह घटना करीब 10 दिन पहले की है। शव पूरी तरह से सड़-गल चुका है, जिसके कारण तत्काल उसकी पहचान नहीं हो पायी है.जंगल होने की वजह से बीते कई दिनों तक किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी थी.वहीं घटना को लेकर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही