Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur News: मनोहरपुर खेत में हल जोतने के दौरान मिला संदिग्ध विस्फोटक

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र की सोनपोखरी गांव में मंगलवार को खेत में हल जुताई के दौरान अचानक एक पुराना और जंग लगा विस्फोटक मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र की सोनपोखरी गांव में मंगलवार को खेत में हल जुताई के दौरान अचानक एक पुराना और जंग लगा विस्फोटक मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. 

 

विस्फोटक सम्भवता मोर्टार शेल व बम जैसा प्रतीत हो रहा है.बताया जाता है कि सोनपोखरी निवासी विजय हेमब्रम के खेत में ट्रैक्टर से हल जुताई का काम चल रहा था.इसी दौरान ट्रैक्टर चालक शिव चरण महतो को मिट्टी के नीचे कोई भारी और संदिग्ध वस्तु दबी हुई महसूस हुई. जब उसने ध्यान से देखा, तो वहां एक लंबा, जंग लगा हुआ विस्फोटक पदार्थ दिखाई दिया.

 

ड्राइवर शिव चरण महतो ने तुरंत इसकी सूचना खेत के मालिक और आसपास के ग्रामीणों को दी। खेत में विस्फोटक मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.ग्रामीणों द्वारा तुरंत इसकी सूचना स्थानीय मनोहरपुर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

लगभग दो फुट लम्बा और तीस किलो वजन 


चालक शिवचरण व खेल मालिक ने बताया की वे लोग इसे हाथ से उठा कर हटाने का प्रयास कर रहे थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है की इसका वजन लगभग तीस किलो और यह लगभग दो फुट लम्बा है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही