Search

 
 
 

Chakradharpur news : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित शिवलाल हरिजन प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक व महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित शिवलाल हरिजन प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक व महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

 https://lagatar.in/parties-are-fracturing-but-not-merging-into-the-bjp-instead-a-third-front-is-taking-shape-in-the-bjps-favor

 

इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, डॉ.विजय सिंह गागराई ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

 

मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया. उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके विचार आज भी देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का मार्ग प्रशस्त करते हैं.इस दौरान उपस्थित अन्य भाजपा नेताओं ने भी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला.

 

इस मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, जिला महामंत्री तीरथ जामुदा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश साव, नगर अध्यक्ष अनूप दुबे, वार्ड पार्षद संजय पासवान, शिवलाल रवानीसारना वाईपाई, राजेश खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष  सुशांत मंडल, अभिजीत चटर्जीदीपक सिंह, सरवन खटिक, मदन विश्वकर्मा, विक्की छावड़ा, रवि मिश्रा, विनोद शर्मा, सोनी विश्वकर्मा, बसंत महतो, राम राय बोदरा तथा जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी संदीप साहू समेत अन्य मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही