Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सूर्या नर्सिंग कॉलेज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मना नर्स डे

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के सूर्या नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर नर्स डे मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की सीनियर नर्स सुनीता महतो, हेल्थ सोसाइटी के सचिव गौरी शंकर महतो उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत पर नृत्य पेश किया. इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने सेवा व निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ ली. इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य, नाटक पेश कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-youth-arrested-in-forgery-case-sent-to-jail/">चाईबासा

: जालसाजी के मामले में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
[caption id="attachment_634819" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/12rc_m_40_12052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के दौरान नृत्य पेश करती छात्राएं[/caption]

बहुत जिम्मेदारी वाला होता है नर्सों का कार्य

छात्राओं द्वारा नर्सों की जिम्मेदारी पर पेश किये गए नाटक को खूब सराहा गया. कार्यक्रम में अनुमंडल अस्पताल की नर्स संगीता मंडल ने द लेडी विद द लैंप के नाम से प्रसिद्ध फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जीवनी से संबंधित बातों को बताते हुए उनसे प्रेरणा लेकर कार्य करने की बात कही. इस दौरान छात्राओं ने संबलपुरी नृत्य को बहुत भी सुंदर तरीके से पेश किया, जिस पर उपस्थित सभी लोगों ने जमकर तालियां बजाईं. केक भी काटकर एक दूसरे को खिलाया गया. अंत में कॉलेज के प्रबंधक नरसिंह महतो ने नर्सों के दायित्व व कर्तव्यों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि नर्सों का कार्य बहुत जिम्मेदारी वाला होता है, कई कठिन परिस्थितियों में वे अपने कर्तव्यों को निभाती हैं. मौके पर कॉलेज की प्राचार्या मीनू मीनाक्षी तिर्की, लॉरेन माइकल, सुशांति मिंज, रंजीता महंता, बबिता महतो, रीना महतो समेत अन्य शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही