Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : ओड़िया समाज ने उत्कलमणि गोपबंधु दास को दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर के कुसुमकुंज स्थित उत्कलमणि विद्या मन्दिर उच्च विद्यालय में शुक्रवार को उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थापित उनकी एवं अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ नागेश्वर प्रधान ने कहा कि स्वाधीनता संग्रामी गोपबंधु दास ने सिंहभूम में सैकड़ों विद्यालय खोले थे. वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाला लाजपत राय के सहयोगी थे. वे गरीब दुखियों के मसीहा थे. उन्होंने हजारीबाग के केन्द्रीय कारावास में रह कर `बोन्दि रो आत्मकोथा` और `कारा कविता` आदि पुस्तकें लिखी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/bahragora-card-holders-of-mohanpur-village-upset-due-to-non-receipt-of-food-grains-for-two-months-submitted-memorandum-to-mla/">बहरागोड़ा:

दो माह से अनाज नहीं मिलने से मोहनपुर गांव के कार्डधारी परेशान, विधायक को ज्ञापन सौंपा

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

पुण्यतिथि कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव प्रणव मिश्रा, उत्कल सम्मिलनी पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष सरोज कुमार प्रधान, उपाध्यक्ष अम्बिका चरण दीक्षित, महासचिव पीके नन्दा, ओडिया एसोसिएशन दपू रेलवे के सचिव पीके दाश, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशान्त महान्ति, समाजसेवी केदार नाथ प्रधान, रमेश प्रधान, अंगूरबाला प्रधान, सुभद्रा मिस्त्री, विद्यावती गिरि, आरती मंडल, कुनी बारीक, अजंली नायक, आरती षाड़ंगी, बासंती महतो समेत छात्र छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही