Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur: छठ घाटों का अधिकारियों ने लिया जायजा

Chakradharpur (Shambhu Kumar): लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बुधवार को अधिकारियों ने चक्रधरपुर शहर की छठ घाटों का जायजा लिया. इस मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार यादव ने चक्रधरपुर की राजबाड़ी रोड स्थित पुरानी बस्ती स्थित छठ नदी घाट, मुक्ति नदी छठ घाट, दंदासाई छठ नदी घाट का जायजा लिया.

छठ घाटों की साफ सफाई का अभियान शुरू

इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि आगामी छठ पूजा को देखते हुए छठ घाटों की साफ सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया हैं. छठ घाट के पास उगे झाड़ियों व कचरो की साफ सफाई की जा रही है ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. इस मौके पर नगर परिषद के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: Chandil:">https://lagatar.in/chandil-seraikela-kharsawan-district-cycling-association-launched-voter-awareness-campaign/">Chandil:

सरायकेला-खरसावां जिला साइकलिंग संघ ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही