Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बांकितापी गांव में वृद्ध महिला आग से झुलसी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की बांकीतापी गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला आग से झुलस गई. घटना सोमवार रात की है. वृद्ध महिला को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार कर महिला को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि बांकीतापी गांव निवासी महिला 65 वर्षीय पराई बांकिरा अपने घर में आग ताप रही थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-times-increase-in-exam-fees-of-promoted-girl-students-in-womens-university-dissatisfaction/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में प्रमोटेड छात्राओं के परीक्षा शुल्क में पांच गुणा वद्धि, असंतोष
इसी दौरान वह आग से झुलस गई. इसके बाद इसकी सूचना पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई को मिलने पर उन्होंने एक ऑटो की व्यवस्था कर महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भिजवाया. साथ ही महिला की देखभाल के लिए संस्था के कोषाध्यक्ष अवनी चंद्र महतो को भी अस्पताल भेजा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही