Search

 
 
 

चक्रधरपुर : विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को टोकलो मैदान में होगा कार्यक्रम

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर टोकलो मैदान में कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. इसे लेकर गुरुवार को चक्रधरपुर के मानकी मुंडा सभागार में बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट अंचल समिति, आदिवासी हो समाज महासभा, अनुमंडल एवं प्रखंड समिति, आदिवासी भूमिज समाज, आदिवासी हो समाज युवा महासभा, सामाजिक संगठन के सदस्य उपस्थित हुए. बैठक की अध्यक्षता हो समाज महासभा के अनुमंडल अध्यक्ष श्रीराम सामड़ ने की. इस दौरान सर्व सहमति से 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर टोकलो मैदान में कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-ramay-bodra-main-accused-in-the-ankua-incident-arrested-from-rourkela/">किरीबुरु

: अंकुआ कांड का मुख्य आरोपी रमाय बोदरा राउरकेला से गिरफ्तार

श्रीराम सामड़ बने आयोजन समिति के प्रभारी

बैठक में कार्यक्रम को लेकर समिति का गठन करने, कार्यक्रम के संबंध में प्रचार प्रसार करने पर चर्चा की गई. सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन करते हुए श्रीराम सामड़ को प्रभारी एवं बोंदरो सामड़ को सहायक प्रभारी बनाया गया. इस अवसर पर मथुरा गागराई, युवा महासभा के केंद्रीय सलाहकार नितिमा जोंको, मानकी मुंडा संघ के कोषाध्यक्ष माधो केरई, भूमिज समाज के अध्यक्ष मंगल सरदार, मुंडा कृष्णा चम्पीया, मानसिंह होनहागा, मुचिया सामड़, घनश्याम सामड़, गोला गागराई, नीतू जोंको, जानो सुमब्रुई, शुरू गागराई, डांसर बोदरा, बोन्द्रो सामड़, रमजान हांसदा, अजित गागराई, कनु गागराई, नन्दी कोड़ा, सुशील जरिका, दामूराम सामड़, जोंगा हेमब्रोम, चंद्र मोहन तांती, माधो केराई, मानसिंह होनहागा, नरेश सवैया मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही