Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : 10 जुलाई को चक्रधरपुर में होगा झारखंड, बंगाल एवं ओडिशा के कुड़मी प्रतिनिधियों का जुटान

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Rahul Hembrom) : आदिवासी कुड़मी समाज की बैठक शुक्रवार को चक्रधरपुर के वीर शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन राखा आसनतलिया में संपन्न हुई. बैठक में आगामी 10 जुलाई को होने वाली टोटेमिक कुरमी/कुड़मी (महतो) समाज की एक दिवसीय सम्मलेन को लेकर चर्चा हुई. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. कार्यक्रम में झारखंड, बंगाल एवं ओडिशा से प्रतिनिधियों का जुटान होगा. इसकी तैयारी भी आयोजकों द्वारा पूरी कर ली गई है. बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी कुड़मी समाज के प्रदेश संगठन सचिव संजीव महतो, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर महतो, गुलशन महतो, आशीष महतो, संजीत महतो, बाबूलाल महतो, प्रकाश महतो, राज महतो, सुभाष महतो, लखिन्द्र महतो, हरिमोहन महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-shukramani-hembram-a-resident-of-jhinkapani-nayagaon-was-murdered-in-a-land-dispute-four-arrested/">तांतनगर

: जमीन विवाद में हुई थी झींकपानी नयागांव निवासी शुक्रमनी हेम्ब्रम की हत्या, चार गिरफ्तार

सभा की रूपरेखा एवं कार्यक्रम किए गए तय

बैठक के दौरान सभा की रूपरेखा एवं कार्यक्रम तय किए गए. सर्वप्रथम सुबह 10 बजे कुड़मी समाज का झंडोत्तोलन किया जाएगा. इसके बाद समाज एवं राज्य के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. कुड़मी जनजाति में कुल 81 टोटेम है, जिनके नाम से 81 दीप प्रज्वलित किया जाएगा. इसके उपरांत झारखंड, बंगाल एवं ओडिशा से आए प्रतिनिधि अपना विचार रखेंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही