Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : धर्म परिवर्तन की शिकायत मिलने पर पुलिस ने चार को लिया हिरासत में

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर शहर से सटे केन्दो पंचायत की देवगांव में पढ़ाई के नाम पर बच्चों को दूसरे धर्म की पुस्तक दिए जाने व धार्मिक संबंधित पाठ पढ़ाये जाने की शिकायत मिलने पर बुधवार को चक्रधरपुर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें तीन युवतियां व एक युवक शामिल है. पुलिस हिरासत में लिए गए युवक युवतियों से पूछताछ में जुटी हुई है. बताया जाता है कि देवगांव में तीन दिनों से कुछ युवक-युवतियां शिक्षा को बढ़ावा देने का उद्देश्य बताते हुए गांव के बीच बच्चों को पेंसिल, पेन, कॉपी इत्यादि वितरण कर रहे थे. साथ ही युवकों द्वारा कहा गया था कि हम गांव के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी देंगे. इसे लेकर ग्रामीण राजी हो गए थे और देवगांव नीचे टोला के कोलसाई में गांव के बच्चों ने पढ़ाई शुरू कर दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-DHARM-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : ऑन">https://lagatar.in/assistant-manager-of-on-spot-billing-agency-competent-sunirgis-accused-of-illegal-recovery-from-meter-readers/">ऑन

स्पॉट बिलिंग एजेंसी कंपीटेंट सनिर्जीस के अस्टिटेंट मैनजर पर लगा मीटर रीडरों से अवैध वसूली का आरोप
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-DHARM-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बुधवार शाम को जब बच्चे पढ़ाई कर रहे थे तो कुछ लोगों की नजर पड़ी कि बच्चों को दूसरे धर्म की किताबें दी गई हैं, जिसमें धार्मिक बातें लिखी हुई हैं. इससे स्थानीय ग्रामीण नाराज हो गए. साथ ही इसकी जानकारी पंचायत के उप मुखिया, उप मुखिया संगीता सवैया को दी. वहीं ग्रामीणों ने इस बारे में चक्रधरपुर थाना को भी सूचित करते हुए कहा कि कुछ युवक-युक्तियां गांव में आकर बच्चों को दूसरे धर्म की किताबें पढ़ा कर धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं. इसके बाद चक्रधरपुर थाना के एसआई विवेक पाल दल बल के साथ गांव पहुंचे और युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई. पुलिस युवकों से पूछताछ में जुटी हुई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-DHARM-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही