Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मुखिया की शिकायत पर अधिकारियों ने सड़क निर्माण का लिया जायजा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की नलिता पंचायत के नलिता गांव से बुरुनलिता तक बनने वाले सड़क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरते जाने की शिकायत मुखिया आंति सामड़ द्वारा की गई थी. मुखिया की शिकायत के बाद अधिकारियों ने सड़क निर्माण का जायजा लिया. अधिकारी वहां रहकर ग्रामीणों की मौजूदगी में सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया. मौके पर मौजूद आरईओ विभाग के कनीय अभियंता पप्पू कुमार ने कहा की सड़क निर्माण को बेहतर तरीके से कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि ठेकेदार को आदेश दिया गया है कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें. जिस जगह पर ठेकेदार द्वारा सही से काम नहीं किया गया था वहां पुनः कार्य कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-booth-empowerment-was-discussed-in-the-meeting-of-bjp-booth-presidents/">आदित्यपुर

: भाजपा बूथ अध्यक्षों की बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

शुक्रवार को मुखिया ने अनुमंडल पदाधिकारी से की थी शिकायत

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि हंगामे के बाद सड़क निर्माण कार्य बेहतर तरीके से कराया जा रहा है. बता दें कि गुरुवार को नलिता गांव की मुखिया आंती सामड़ के साथ मिलकर ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी जताई थी. ग्रामीणों की मांग थी कि गांव में बेहतर तरीके से सड़क का निर्माण कार्य हो. वहीं सड़क निर्माण में लापरवाही बरते जाने की शिकायत मुखिया आंति सामड़ ने शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा से की थी, इसके बाद आरई विभाग के अधिकारियों ने नलिता गांव पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया और काम को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराना प्रारंभ कराया. इस मौके पर पंचायत की मुखिया आंति सामड़ व ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही