Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजयुमो ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाली मोटर साइकिल रैली

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar): आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को चक्रधरपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. रैली पोड़ाहाट स्टेडियम से शुरू होकर नगर के विभिन्न चौक चौराहे से होते हुए शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न हुई. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, वीर सेनानी अमर रहे, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का नारा बुलंद कर रहे थे. इसे भी पढ़ें: Corona">https://lagatar.in/corona-update-one-person-died-in-east-singhbhum-77-new-patients-found-in-24-hours-137-recovered/">Corona

update : पूर्वी सिंहभूम में एक व्यक्ति की मौत, 24 घंटे में मिले 77 नये मरीज, 137 हुए स्वस्थ

भाजयुमो नगर अध्यक्ष समरेश सिंह कर रहे थे मोटर साइकिल रैली का नेतृत्‍व

मोटर साइकिल रैली भाजयुमो नगर अध्यक्ष समरेश सिंह के नेतृत्व में निकाली गई. मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच देश के सभी सम्मानित देशभक्त नागरिक अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे और आजादी के अमृत उत्सव को महोत्सव के रूप में मनाएंगे. सभी लोग अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराएं और देश के अमर सेनानियों को याद कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें.

मोटर साइकिल रैली में यह थे शामिल

[caption id="attachment_385046" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/10aug4a.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> चक्रधरपुर में बुधवार को निकाली गई रैली में शामिल पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, भाजपा नेता अशोक षाड़ंगी व अन्य.[/caption] बाइक रैली में मुख्य रूप से चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पूर्व उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय, चाईबासा नगर प्रभारी शेष नारयण लाल, एसटी मोर्चा जिला आईटी सेल प्रभारी अनिल बोदरा, नगर महामंत्री गौतम, संजय पासवान, रवानी, सुरेश साव, अर्जित वर्मा, रवि बांकिरा, बोनोद शर्मा, राजेश पासवान एवं मंगल बोदरा के साथ तमाम भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ शहर के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-crpf-launched-awareness-campaign-in-barkela-regarding-the-tricolor-campaign-at-har-ghar/">मनोहरपुर

: हर घर तिरंगा को लेकर बरकेला में CRPF ने चलाया जागरुकता अभियान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही